.

.

.

.
.

आजमगढ़ : तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिग,युवती समेत दो लोग घायल

अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की घटना,पुलिस छानबीन में जुटी 

आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में सोमवार की रात को आयोजित तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिग हुई। हर्ष फायरिग में गोली लगने से युवती समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
शेखपुरा गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र अंकित सिंह का सोमवार की रात को तिलक समारोह था। तिलक समारोह में नाते-रिश्तेदार आए हुए थे। लोगों का कहना है कि कुछ लोग रात लगभग एक बजे हर्ष फायरिग कर रहे थे। हर्ष फायरिग के दौरान गोली 22 वर्षीय युवती रिमझिम सिंह के पीठ में लगते हुए पास में बैठी 70 वर्षीय मैना उर्फ मनावती सिंह पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह के जांघ में जाकर लग गयी। गोली लगने से युवती व वृद्ध महिला दोनों घायल हो गईं। तिलक की खुशी का माहौल पल भर में गम में बदल गया। आनन-फानन में दोनों को घायलावस्था में अलग-अलग अस्पतालों में परिजनों ने भर्ती कराया है। घायल युवती सुरेश सिंह की भांजी है। वह तिलक में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल आयी थी। वहीं वृद्ध महिला महेंद्र की पट्टीदार की पत्नी हैं। पूछे जाने पर अतरौलिया थानाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना के संबंध में बताया की घायल के परिजन की ओर से दूसरे दिन शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर का पुलिस इंतजार कर रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment