भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पार्टी ऋणी है, अब वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाना है - रणजीत राय,क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजयुमो
आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन बागेश्वर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को किया गया। जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र नाथ मिश्र ने सभी अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए वृक्षारोपण व सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर बल दिया। संचालन सूर्यप्रकाश सिंह एसपी ने किया। इस अवसर पर रणजीत राय बड़े ने कहा कि भाजयुमो की ताकत का लोहा सभी मानते हैं, भाजयुमो के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत झोंककर पार्टी को मजबूत बना रहे है, ऐसे कार्यकर्ताओं की पार्टी ऋणी है और उनके सम्मान के लिए ही कार्यक्रम आयोजित है। आगामी समय में चल रहे वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाना है ताकि धरा का संतुलन बना रहे तभी आगामी पीढ़ियां सुरक्षित हो सकेगी। इसके अलावा छह जुलाई से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान के तहत सभी युवाओं को भाजयुमो से जोड़कर पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करना है। यह अभियान 10 अगस्त तक अनवरत चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्र ने कहा कि आजमगढ़ में विपरित स्थिति में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया हैं, भले ही कमल नहीं खिला लेकिन वोटों में रिकार्ड इजाफे ने आगामी विधानसभा में दसों सीटां पर भाजपा का परचम तय है। सदस्यता अभियान और वृक्षारोपण के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता ताकत झोंककर अभियान को सफल बनायेगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर रितेश सिंह बब्बू, हिमांशु राय, नवनीत राय, संतोष प्रजापति, पुरेन्द्र सिंह, इस्माइल फारूकी, संतोष पांडेय, राहुल सिंह, विवेक सोनकर, एकलव्य पांडेय, अनुभव सिंह, शिवम राय, अंकुर राय, शिवम मिश्रा, संतोष पटेल, शिवेन्द्र राय,श्याम विक्रम यादव, जितेन्द्र सिंह, गोपाल राय, हेमंत राय, अभिषेक राय आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment