.

.

.

.
.

आजमग़ढ़: कार्यकर्ताओं मे जोश भरने के साथ निरहुआ ने की योग साधना

हमे सिर्फ समस्या बताएं, सरकार तक बात पहुंचाकर समाधान कराएंगे - दिनेश लाल यादव 

आजमगढ़। जिले के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे फिल्म स्टार व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से बताया साथ ही भरोसा दिलाया कि वह हर कदम पर उनके साथ है। वे सिर्फ समस्या बताएं सरकार तक बात पहुंचाकर समाधान वे कराएंगे।
योग कार्यक्रम में भाग लेने के बाद निरहुआ नगरपालिका स्थित भाजपा नगर कार्यालय पहुंचे यहां नगर अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कुंवर सिंह उद्यान में बूथ कमेटियों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दिनेश लाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है इसलिए जनता के प्रति हमारी जवाबदेही और बढ़ जाती है। जितने लोगों ने हमपर विश्वास कर वोट दिया है कम से कम वे लोग अपनी समस्या को लेकर किसी और के पास नहीं जाएंगे बल्कि हमसे उम्मीद करेंगे कि हम उनकी समस्या का समाधान करें। इसके लिए आप सभी को तैयार रहना है।
मोदी जी वर्ष 2014 में सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर आगे बढ़े थे अब 2019 के बाद सबका विश्वास भी इसमें जुड गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार देश व प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम जाति या धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं करते। सरकार का सीधा मानना है कि समाज में सिर्फ दो तबके है एक समृद्ध और दूसरा गरीब। हमें हर गरीब तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाकर उन्हें समृ़द्ध बनाना है। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। गांवों में जाकर लोगों की समस्या को समझना होगा और उसका निराकरण करना होगा। सरकार आपके साथ है। कार्यकर्ता खुद तय करें उनके क्षेत्र में किस चीज की जरूरत है। हम आपकी बातों को सरकार तक पहुंचाएंगे और आप जैसा विकास चाहेंगे होगा।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद, नगर उपाध्यक्ष मृगांक शेखर सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, फिल्म अभिनेता संतोष श्रीवास्तव, किसान नेता अरविंद राय, निरहुआ के छोटे भाई हरिकेश यादव, आलोक सिंह, संतोष पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, अरंविद जायसवाल, नगर महामंत्री जूही श्रीवास्तव, नगर मंत्री रजनीश राय, पंकज मोदनवाल, अवनीश चतुर्वेदी, मयंक गुप्ता, विनीत सिंह, नवनीत गुप्ता, दीपक मौर्य, संजीवन गौतम, वविता, मंजुल वर्मा, डा. पूनम सिंह, समस्त सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment