.

.

.

.
.

आजमगढ़ : मतदान की तैयारियां पूरी , फ़ोर्स साथ बूथों पर पहुंचीं मतदान पार्टियां

दोनों सीटों पर 2305 मतदान केंद्रों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा

दो सीटों  पर 35 लाख 35 हजार 517 मतदाता 30 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मत का प्रयोग कर सकेंगे

आजमगढ़ :  जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ और लालगंज सुरक्षित में मतदान केंद्रों पर फोर्स के साथ 3943 पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थी। पोलिंग पार्टियों के पहुंचते ही सुरक्षा बलों ने मतदान केंद्रों पर मोर्चा संभाल लिया। दोनों सीटों पर 2305 मतदान केंद्रों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। इन मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 35 लाख 35 हजार 517 मतदाता 30 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मत का प्रयोग कर सकेंगे। आजमगढ़ में कुल 1785624 मतदाताओं में 969949 पुरूष और 815606 महिला तथा 69 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। सभी को मतदान के लिए 1127 मतदान केंद्रों पर 1987 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें 470 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
लालगंज सुरक्षित संसदीय क्षेत्र में 1749893 मतदाताओं में 933341 पुरूष, 816470 महिला और 32 थर्ड जेंड वोटर शामिल हैं। मतदान के लिए 1178 मतदान केंद्रों पर 1956 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से 380 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment