.

.

.

.
.

आजमगढ़ : सजे धजे रहे मॉडल बूथ,पानी, टेंट व मैट संग रही सेल्फी पॉइंट की व्यवस्था


पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान भी रखते रहे मदाताओं की सुविधा का ख्याल 

आजमगढ़ : आजमगढ़ सदर व लालगंज सुरक्षित संसदीय क्षेत्र में रविवार को हुए मतदान में वोट फीसद बढ़ाने के लिए कुल 1468 मॉडल बूथ बनाए गए थे। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी अपनी मां का हाथ पकड़कर मॉडल बूथ तक पहुंचे। इसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। बूथ पर पहुंचते ही बच्चों को गुब्बारे आकर्षित कर रहे थे। गुब्बारों से सजा बूथ देखकर बच्चों का रोमांच भी देखते बन रहा था। वह गुब्बारों के साथ खेलने में मशगूल जहां थे वहीं सेना के जवान भी बच्चों को पुचकारने से नहीं चूक रहे थे। बच्चों की मुस्कान उनकी सब थकान मिटा दे रही थी। बूथों पर पानी, मैट व टेंट आदि लगाए गए थे। ऐसे में बच्चों को परेशानी भी नहीं हो रही थी। जब तक मां वोट दे रही थी तब तक बच्चे खेल रहे थे।दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 601 मतदान केंद्रों पर कुल 1468 बूथ जहां बनाए गए थे वहीं 10 सखी बूथ भी रहे। सखी बूथ पर केवल महिलाएं तैनात थीं। शिब्ली नेशनल कालेज के मॉडल बूथ पर सुबह 7.10 पर नजारा देखते ही बन रहा था। गेट को आकर्षक गुब्बारों से जहां सजाया गया था वहीं पूरे बूथ पर मैट बिछाई गई थी। धूप से बचने के लिए टेंट भी लगाया गया था। मतदान कर्मियों व मतदाताओं के लिए यहां पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी। सुबह 7.10 बजे ही यहां लंबी लाइन लग गई थी। सुबह का माहौल खुशनुमा था। केंद्रीय बालों के जवान भी तैनात थे। कई मॉडल बूथ पर गुब्बारा व ह्वील चेयर गेट पर ही रखी थी। गेट के समीप ही घूंघट में महिलाएं खड़ी थी। वह अपने परिजनों को इंतजार कर रही थी। इसी प्रकार कई अन्य मॉडल बूथ भी लोगों के बीच आकर्षण के केंद्र बने रहे खास कर इन सभी पर बने सेल्फी पॉइंट्स। वहीँ जनता इंटर कालेज अहिरौला का बूथ तो फूलों से सजाया गया था। मतदाता इसको देख मंत्रमुग्ध थे। दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय बिलरियागंज मॉडल बूथ भी रहा। सुबह निरीक्षण करने एसपी ग्रामीण एनपी सिंह पहुंचे। अधिकारियों का कहना रहा कि मॉडल बूथ इसीलिए बनाए जा रहे हैं कि वोटिग को लेकर लोग सहज हो। किसी भी प्रकार का भय, दहशत न हो।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment