.

.

.

.
.

आजमगढ़: प्रधानाचार्य अमरनाथ सिंह के निधन पर आयोजित की गई शोकसभा

प्रधानाचार्य अमरनाथ सिंह 'फेंकू' का पूरा जीवन छात्रों और युवाओं के विकास में लग गया- यशवंत सिंह, एमएलसी ,पूर्व मंत्री 

आजमगढ़: बाबा राम सनेही दास इंटर कालेज भुजही के प्रधानाचार्य अमरनाथ सिंह 'फेंकू' के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन ग्राम भुजहीं स्थित उनके आवास पर बुधवार को किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
शोकसभा को संबोधित करते हुए एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य स्व सिंह का पूरा जीवन छात्रों और युवाओं के विकास में लग गया। उनके निधन से जनपद के शिक्षा जगत में अपूर्णनीय क्षति हुई है। स्व सिंह बेहद मिलनसार व मृदुभाषी थे। शिक्षक राकेश ने कहा कि अमरनाथ सिंह का जीवन एक आदर्श पाठ की तरह हैं, उन्होंने अपने जीवन में सदैव अनुशासन को महत्व देते हुए युवा छात्रों को अनुशासित रहने की शिक्षा-दीक्षा दी। अमरनाथ सिंह के पास अकूत ज्ञान का भंडार था। बता दें कि बीते 6 मई को उनका उपचार के दौरान असामायिक निधन हो गया था।
अंत में मृतात्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोकसभा में सूर्यनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह प्रधान जहानागंज, बम्मा सिंह पूर्व प्रधान भुजही, रणधीर सिंह प्रधान हथौता ,रमेश कनौजिया पूर्व प्रमुख जहानागंज, रामवतार जायसवाल टिंकू ,अरविन्द सिंह, सतीश सिंह प्रमुख पल्हना, अशोक पाण्डेय प्रतिनिधि एमएलसी , सुबाष सिंह पूर्व प्रमुख सठियांव भक्कू सिंह, जितेंद्र सिंह ,रामचंद्रर सिंह कोटेदार भुजही ,अतुल चौबे, सत्यनरायन सिंह डब्बू सिंह, दिलावर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment