अहरौला : आजमगढ़ : क्षेत्र के ब्रह्मनपुर के पास सोमवार को करीब 11 बजे एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक को गोली मार कर घायल किया और उसके पास से एक लाख तीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गये। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी 35 वर्षीय सलमान पुत्र सरोज के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। घायल सलमान ने बताया कि रिश्तेदारी से सोमवार की सुबह एक लाख तीस हजार रुपये लेकर वह बाइक से घर लौट रहा था। ब्राह्मनपुर के पास पहुंचते ही एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसके ड़िग्गी में रखा रुपये लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया और रुपया लेकर फरार हो गये। गोली से घायल युवक को अहरौला सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। अहरौला थाना प्रभारी मदनचंद पटेल ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध है। घटना स्थल पर सीओ बूढ़नपुर के साथ जांच की गयी। घटना स्थल के पास निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर पहले से मजदूर कार्य कर रहे थे। मजदूरों ने इस तरह की घटना से इनकार किया है। अन्य लोगों से भी पूछताछ की गयी घटना की पुष्टि नही हुई। पीड़ित पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नही पड़ी है।
Blogger Comment
Facebook Comment