.

.

.

.
.

आजमगढ़ : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे चार लोगों की मौत

आजमगढ़ : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक युवक सहित चार लोगों की मौत हो गयी। एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतको के परिवार गम का माहौल रहा।
जहानागंज थान क्षेत्र के करनपुर निवासी 28 वर्षीय शम्भूराम पुत्र सुक्खू जो राजगीर का काम करता था । वह गुरुवार की दोपहर में रिश्तेदार बहन के ससुर 60 वर्षीय रामराज निवासी जिवली थाना बरदह को बाइक से लेकर रोडवेज जा रहा था। सिधारी में शंकर तिराहा के पास पहुंचते ही ट्रक की चपेट में आ गया और बाइक ट्रक में फस गयी। ट्रक से कुचल कर मौके पर ही शम्भू राम की मौत हो गयी। रामराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
दूसरी तरफ रानी की सराय थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर निवासी 55 वर्षीय बकाटू पुत्र तुरंती वाहनों में ग्रिसिंग का काम करता था । उसकी शहर के बेलइसा में दुकान है। वह गुरुवार को 10 बजे एक ट्रक की ग्रिसिंग करने जहानागंज थाना क्षेत्र के टुल्लू गंज बाजार गया था। सड़क पर खड़े ट्रक की पहियों कि ग्रिसिंग कर रहा था। उसी समय तेज गति से आ रही एक चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीँ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कोल निवासी 50 वर्षीय छविराज बुधवार की शाम साइकिल से जा रहे थे। तबरपुर थाना क्षेत्र के जनईगंज के पास बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे घायल छविराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात मौत हो गयी। मृतक मजदूरी करता था उसे दो पुत्र एक पुत्री हैं।
इसी क्रम में तरवा के स्थानीय कस्बा निवासी 75 वर्षीय सनकू राम बुधवार की रात पैदल शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। बोलेरो के धक्के से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मृतक को एक पुत्र व चार पुत्रिया हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment