.

.

.

.
.

सुभासपा ने बदला प्रत्याशी अब अभिमन्यु सिंह आजमगढ़ सदर से लड़ेंगे चुनाव

अभिमन्यु सिंह का नामांकन आगामी 23 अप्रैल को सादगी पूर्वक किया जायेगा - प्रदेश महासचिव शशिप्रकाश सिंह मुन्ना

आजमगढ़: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव शशिप्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि सुभासपा द्वारा घोषित प्रत्याशी यशवंत सिंह शिब्ली वर्तमान में अस्वस्थ्य चल रहे है, जिसके कारण उनके स्थान पर अभिमन्यु सिंह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के आजमगढ़ के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु सिंह का नामांकन आगामी 23 अप्रैल को सादगी पूर्वक किया जाना तय है। प्रदेश महासचिव शशिप्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने आगे बताया कि सुभासपा के नीतियों को लेकर हम लोग जनता के बीच जायेंगे और अखिलेश यादव जहां समाजवादी पार्टी के नाम पर परिवार चला रहे है वहीं गाजीपुर से आये दिनेशलाल यादव निरहुआ को भाजपा ने उतारकर अपनी कमियों को छिपाने का काम किया हैं। श्री सिंह ने इस बात को भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने निरहुआ को केवल अपना आवास कार्यालय के लिए दिया है लेकिन सुभासपा प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह के पक्ष में वोट मांगकर भाजपा-सपा को हराने का काम करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने सुभासपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे घर-घर जाकर सुभासपा को मजबूत करने का काम करें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment