.

.

.

.
.

सिधारी : पोखरे में नहाते समय किशोर डूबा,इलाज के दौरान हुई मौत

चक्रपानपुर :आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के बड़हिया गांव स्थित पोखरे में नहाते समय एक किशोर डूब गया। उक्त किशोर की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बड़हिया गांव निवासी 12 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ हिमांशु यादव पुत्र हरिप्रसाद उर्फ सुक्खू यादव मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे अपने मित्रों के साथ गांव स्थित पोखरे पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह पोखरे में डूब गया। साथ में मौजूद साथियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पोखरे से बाहर निकाल लिया। अचेतावस्था में परिवार के लोग उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार की भोर में लगभग पांच बजे किशोर की मौत हो गयी। वह दो भाइयों में छोटा था। कक्षा 5 वीं में वह पढ़ता था। शव लेकर परिजन घर चले आए। घर पर शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को ले जाकर दाह संस्कार कर दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment