.

.

.

.
.

गठबंधन में आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव और लालगंज से संगीता ने किया पर्चा दाखिल

वर्ष 17-18 में अखिलेश यादव ने लगभग 85 लाख और पत्नी डिंपल ने 61 लाख की आय अर्जित किया 

अखिलेश के प्रस्तावक रहे विधायक दुर्गा यादव तथा शाह आलम उर्फ गुड्डु जमाली  


आजमगढ़ 18 अप्रैल-- आज लोकसभा क्षेत्र 69-आजमगढ़ के अन्तर्गत अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी), ग्राम व पोस्ट सैफई, जनपद इटावा, उत्तर प्रदेश, द्वारा नामांकन किया गया। शपथ पत्र के अनुसार लम्बित आपराधिक मामलों की संख्या शून्य है, तथा ऐसे मामलों की कुल संख्या जिसमें दोष सिद्ध ठहराया गया, शून्य है, तथा वित्तीय वर्ष 2017-18 में अखिलेश यादव की आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शित आय 84,83,063 रू0 तथा उनकी पत्नी डिम्पल यादव वित्तीय वर्ष 2017-18 आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शित आय 61,45,073 रू0 है।
जंगम आस्तियाॅ के अन्तर्गत अखिलेश यादव की रू0 7,90,01,116 तथा उनकी पत्नी डिम्पल यादव की रू0 3,68,16,108 है तथा स्थावर आस्तियाॅ के अन्तर्गत अखिलेश यादव की रू0 16,90,21,941 तथा उनकी पत्नी डिम्पल यादव की रू0 9,30,20,001 है। इसी प्रकार अखिलेश यादव की दायित्व के अन्तर्गत बंैक, वित्तीय संस्थाओं और अन्य से कुल ऋण रू0 14,26,500 है तथा उनकी पत्नी की रू0 14,26,500 है तथा इनकी शैक्षिक योग्यता बी0ई0, सिविल एन्वार्मेन्ट, मैसूर यूनिवर्सिटी, वर्ष 1994-95 है। प्रस्तावक दुर्गा यादव तथा शाह आलम उर्फ गुड्डु जमाली थे।
इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र 68-लालगंज (अ0जा0) के अन्तर्गत संगीता (बहुजन समाज पार्टी) ग्राम व पोस्ट पवनीकला तहसील मेंहनगर जनपद आजमगढ़, द्वारा नामांकन किया गया। शपथ पत्र के अनुसार लम्बित आपराधिक मामलों की संख्या शून्य है, तथा ऐसे मामलों की कुल संख्या जिसमें दोष सिद्ध ठहराया गया शून्य है, तथा वर्ष 2018-19 में संगीता की आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शित आय 13,39,248 रू0 तथा उनके पति आजाद अरिमर्दन की वर्ष 2018-19 आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शित आय 27,73,670 रू0 है।
जंगम आस्तियाॅ के अन्तर्गत संगीता की रू0 2,52,48,218.61 तथा उनके पति की रू0 3,23,16,340.05 है तथा स्थावर आस्तियाॅ के अन्तर्गत स्वयं की रू0 2,47,89,860 तथा उनके पति की रू0 33,00,000 है। इसी प्रकार स्वयं की देयतायें शून्य है, तथा इनकी शैक्षिक योग्यता बी0एड0 पूर्वांच्चल विश्वविद्यालय जौनपुर, वर्ष 2007, है। प्रस्तावक जितेन्द्र तथा निसार अहमद थे।
इसी के साथ ही पंकज मोहन (इंडियन नेशनल कांग्रेस) 315, हरबंशपुर सदर आजमगढ़, द्वारा नामांकन किया गया। शपथ पत्र के अनुसार लम्बित आपराधिक मामलों की कुल संख्या 03 है, तथा ऐसे मामलों की कुल संख्या जिसमें दोष सिद्ध ठहराया गया शून्य है, तथा वर्ष 2018-19 में स्वयं की आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शित आय 2,49,980 रू0 तथा उनके पत्नी की वर्ष 2019-20 आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शित आय 4,89,532 रू0 है।
जंगम आस्तियाॅ के अन्तर्गत स्वयं की रू0 33,27,389.34 तथा उनके पत्नी की रू0 7,86,191 तथा उनके आश्रित की जंगम आस्तियाॅ रू0 5,00,000 है तथा स्थावर आस्तियाॅ शून्य है। इसी प्रकार देयतायें के अन्तर्गत बैंक, वित्तीय संस्थाओं और अन्य से कुल ऋण 17,43,219 रू0 है। इनकी शैक्षिक योग्यता बी0ए0 वर्ष 2017, पूर्वांच्चल विश्वविद्यालय जौनपुर, है। प्र्रस्तावक सुखदेव राजभर तथा हरिश्चन्द्र थे।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत नामांकन के तीसरे दिन लोकसभा क्षेत्र 69-आजमगढ़ के अन्तर्गत कुल 09 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया गया, जिसमें अभ्यर्थी रोहित यादव (राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी) 02 सेट, अनिल कुमार (राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल) 01 सेट, अरिवन्द कुमार पाण्डेय (नागरिक एकता पार्टी) 01 सेट, मोहिन्दर कुमार (सर्वश्रेष्ठ दल) 02 सेट, सत्येन्द्र चैहान (अपनी पार्टी सेक्युलर) 01 सेट, श्रीमती अमरावती (अलहिन्द पार्टी) 01 सेट, गौरव (निर्दल) 01 सेट, महात्मा विश्वकर्मा (निर्दल) 01 सेट, आर्यभट्ट सिंह (सुहेलदेव समाज) 01 सेट, द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया गया।
इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र 68-लालगंज (अ0जा0) के अन्तर्गत कुल 05 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया गया। जिसमें अभ्यर्थी संतोष कुमार (भारतीय समाजवादी विकास दल) 01 सेट, अखिलेश भारती (असंख्य समाज पार्टी) 01 सेट, गाजी सादोदीन (राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल) 01 सेट, दिलीप कुमार (भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी) 04 सेट तथा सुबाष सरोज (निर्दल) 02 सेट, द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment