.

.

.

.
.

आजमगढ़: विवाद के बाद फिनहिनी गाँव पंहुचे निरहुआ, कहा 'डराया मत निरहुआ तोहरे साथे हवे'


बाबा साहब एक व्यवस्था बनाके गयल हवें, केहू क नटई दबावे के हवे तो सही बटन दबावा- दिनेश लाल 'निरहुआ'

विपक्षी अपना आपा खो कर के अनाप-शनाप कार्य कर रहे हैं- अखिलेश मिश्रा गुड्डू

आजमगढ़: मेहनगर थाना क्षेत्र के फिनिहिनी ग्राम सभा में एक दिन पूर्व भाजपा समर्थक ग्रामीणों और सपा नेता के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार लगभग 11:00 बजे के करीब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू  के साथ सदर लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहू ने घटना की जानकारी मिलते ही गांव में पंहुच कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी अंदाज में कहा कि निरहुआ के बहुत हल्के में लेत हवें , निरहुआ फिल्म में केहू के गुंडई न चले देला , वैसे ही मोदी जी हम के यहां का़ चौकीदार बनाके भेजले हवें , त का केहूं क गुंडई चले देब , तोहन लोग चिंता मत करा। यही खातिर हम यहां आईल हई। बाबा साहब एक व्यवस्था बनाके गयल हवय , केहू क नटई दबावे  के हवे तो सही बटन दबावा। यहां तक छोड़ा पूरा उत्तर प्रदेश में केहू के माई का लाल ना हवे जॉन तोहन लोग के कुछ कह देई। डराया मत निरहुआ तोहरे साथे हवे ।
1947 से हमार देश आजाद हो गयल तो आजाद हवा , अगर केहू पैसा के दम पर, कट्टा के दम पर तोहरे ऊपर राज करें अब ना हो पाई।
अंत में मोदी जी का मिशन चला है वायरल कर दो जोरों से, पहले लड़े हैं गोरों से अब लड़ना है चोरों से। यह कह कर निरहुआ सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा व भाजपा नेत्री मंजू सरोज ने कहा की इस तरह की घटना की घोर निंदा निंदा होनी चाहिए। इस तरह का विवाद लोकतंत्र का गला घोटने के बराबर है हम लोग आप लोगों के साथ हैं विपक्षी पार्टी घबरा गई है। विपक्षी अपना आपा खो कर के अनाप-शनाप कार्य कर रहे हैं। वोट देना आपका अधिकार है वह कोई छीन नहीं सकता हम सभी लोग इसलिए यहां पर आए हैं कि कोई आपको आंख दिखा ना सके आप लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है सभी लोगों का हम आभार व्यक्त करते हैं । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment