आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया के पास रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मऊ से आ रही एक कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। कार में सवार 30 वर्षीय अजहर की मौके पर मौत हो गयी। दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनवा खास गांव निवासी 30 वर्षीय मो. अजहर व उकरौड़ निवासी 40 वर्षीय बृजेश प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। दोनो कार से कल मोहम्दाबाद गये थे। रात करीब साढे 11 बजे दोनो लौट रहे थे। हरैया के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। जिससे मौके पर अजहर की मौके पर मौत हो गयी। रात में पुलिस ने घायल बृजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया। वह तीन भाई में सबसे बड़ा था।
Blogger Comment
Facebook Comment