.

.

.

.
.

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया

भाजपा राष्ट्रवाद को आधार बना  भारत माता कै वैभव को दुनिया में स्थापित कराने के लिए कार्य कर रही है -जयनाथ सिंह , जिलाध्यक्ष 

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में सभी बत्तीस मंडलों सहित नगर मंडल में नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घघोष के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत माता की सेवा करने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। 6 अप्रैल 1980 के दिन भाजपा की स्थापना हुई थी। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए राष्ट्रवाद को आधार बनाकर भारत माता कै वैभव को दुनिया में स्थापित कराने के लिए कार्य कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था जबतक देश के अन्तिम व्यक्ती का उत्थान नहीं होगा देश का उत्थान नहीं हो सकता । आज माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों दलितों वंचितों शोषितों महिलाओं युवाओं सभी के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
सचिदानंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना काल से ही संघर्ष करते हुए आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया है।
नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। हमारे नेता और कार्यकर्ता मातृभूमि की सेवा और जनता की सेवा के भाव से देश के विकास के लिए कार्य करते हैं।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण तिवारी, डा.श्याम नारायण सिंह, श्रीकृष्ण पाल, दुर्ग विजय यादव, प्रेम प्रकाश राय, आशुतोष मिश्रा पंकज सिंह कौशिक, ऋषिकांत राय, सतेन्द्र राय, संजय यादव, विवेक निषाद, शशी दूबे, अर्चना बर्नवाल, डा.पूनम सिंह, सिंहासन यादव, शैलेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र अग्रवाल, अवनीश चतुर्वेदी, पंकज मोदनवाल, धर्मवीर चौहान, नरेन्द्र बहादुर सिंह, राजीव शुक्ला, आशीष दूबे, अनुराग सिंह, विनीत गौतम, रजनीश राय, आलोक सिंह, डब्लू मौर्या, मनोज कुमार बौद्ध, प्रदीप निषाद, संत प्रसाद अग्रवाल, हंसराज साहनी, सुधीर गुप्ता, गोरे लाल गुप्ता, लालचंद सोनकर व अजय भारती आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment