.

.

.

.
.

भदोही से कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत यादव के पास हैं पांच फॉर्च्यूनर, पत्नी के पास बेशुमार जेवर

रमाकांत यादव के पास लगभग आठ करोड़ की चल-अचल संपत्ति,पत्नी के पास एक किलो 800 ग्राम सोना के साथ चार किलो चांदी 

आजमगढ़ : जिले के पूर्व सांसद और अब भदोही से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रमाकांत यादव करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दिए अपने हलफनामे में उन्होंने लगभग आठ करोड़ की चल-अचल संपत्ति दिखाई। उनकी पत्नी के पास एक किलो आठ सौ ग्राम सोना है।
निर्वाचन विभाग में दिए हलफनामे के मुताबिक रमाकांत के पास तीन करोड़ एक लाख जबकि पत्नी के पास एक करोड़ 18 लाख की चल संपत्ति है। इसी तरह उनके नाम चार करोड़ 99 लाख की अचल संपत्ति है जबकि पत्नी रंजना के नाम एक करोड़ 45 लाख की संपत्ति है।रमाकांत आभूषण के शौकीन नहीं हैं। उनके पास मात्र 20 ग्राम सोना है, जबकि पत्नी के पास एक किलो 800 ग्राम सोना के साथ चार किलो चांदी है। रमाकांत यादव के खिलाफ दो मुकदमे लंबित हैं।
हालांकि 2014 के चुनाव में दिए हलफनामे में उन्होंने पांच मुकदमे दिखाए थे। रमाकांत वाहनों के खासे शौकीन हैं। पांच फॉर्च्यूनर के साथ 10 से अधिक ट्रक और ट्रैक्टर उनके पास हैं। रमाकांत यादव के नाम एक पिस्टल भी पंजीकृत है। रमाकांत ने 1974 में पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सजई खानजहांपुर आजमगढ़ से हाईस्कूल पास किया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment