.

.

.

.
.

आजमगढ़ : महिला को रोडवेज बस ने कुचला,मौके पर मौत : पिकअप पलटने एक व्यक्ति की मौत...

अन्य स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल 

आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ज्यूली नहर तिराहा के पास बुधवार की सुबह एक महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। मौके पर महिला की मौत हो गयी। इसके साथ ही गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पिकअप पलटने एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अन्य स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर निवासी 50 वर्षीया रमावती देवी पत्नी स्व. किशोर बुधवार की सुबह करीब सात बजे खेत से पैदल घर जा रही थी। ज्यूली नहर तिराहा के पास पहुंचे ही आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही चंदौली डिपो की बस ने उसे कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया। मारने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका को संतान नही थी व अपने देवर के साथ रहती थी।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के लक्षिरामपुर निवासी 50 वर्षीय परमेश उर्फ साधू पुत्र स्व. रामसमुझ बैंड बाजा पार्टी मे काम करता था। वह मंगलवार की शाम पिकअप से बैठक कर जा रहा था। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिन्द्रा बाजार के पास पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गयी। जिससे परमेश घायल हो गया। रात करीब साढ़े सात बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घंटे बाद उसकी मौत हो गयी। मृतक को एक पुत्र व चार पुत्री है। घटना के समय वह शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र रजादेपुर निवासी 48 वर्षीया मुन्नी देवी पत्नी मोहन बुधवार की सुबह पैदल जा रही थी। गांव के पास बाइक के धक्के से घायल हो गयी। नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी कालोनी निवासी 27 वर्षीय बलराम पुत्र स्व. महेश व पांडेय बाजार निवासी 25 वर्षीय विनीत पुत्र रघुनाथ मंगलवार को कंधरापुर जा रहे थे। अनवरगंज के पास बाइक अनियंत्रित हो कर खम्भे से टकरा गयी। जिससे दोनो घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment