मुबारकपुर : आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के शाह मोहम्मदपुर मोहल्ले में गुरुवार की शाम निर्माणाधीन इमामबाड़ा की छत ढह गई। इसमें आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। मोहल्लेवासियों की मदद से घायलों को आननफानन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया है।शाहमोहम्मदपुर में हैदरी इमामबाड़ा का निर्माण चल रहा था। शाम करीब चार बजे उसके छत की ढलाई हो रही थी। छत लादने के लिए छह मजदूर शटरिग का काम कर रहे थे। वहीं नीचे भी एक दर्जन मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पूरी छत भरभराकर ढह गया। मोहल्ले के लोग आननफानन घायलों को निजी अस्पताल में ले गए। यहां अस्पताल बंद होने के कारण घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मजदूरों में इरफान अहमद, धर्मेंद्र, सोनू, बासदेव, शिवकुमार व कबील है। वहीं इमामबाड़ा कमेटी का कहना है कि ठेकेदार मनोज राव से मजबूत बल्लियों का प्रयोग करने को कहा गया था, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment