रानी की सराय (आजमगढ): स्थानीय थाना क्षेत्र के अंधौरी गाँव में शुक्रवार की रात गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्र के होश में आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस को पुलिस का तहरीर मिलने का इंतजार था। जानकारी के अनुसार घायल रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी निवासी इण्टर का छात्र जो इस बार परीक्षा दिया था विकास सिंह पुत्र स्व दीनदायाल है । उसके पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। शुक्रवार को अंधौरी गाँव में जयप्रकाश सिंह के यहा बारात आई थी। बारात में गाँव के युवको के साथ विकास भी गया था। रात में गाँव के हसनपुर-बढया मार्ग पर फायरिंग की आवाज सुन आस पास के लोग पहुचे तो गोली से घायल विकास गिरा हुआ तडप रहा था। ग्रामीणो ने आनन फानन में जिला अस्पताल पंहुचाया जहा से रेफर होने पर उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया की परिजनो ने अभी तक तहरीर नही दी है। युवक के होश में आने पर ही घटना का कारण स्पष्ट होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment