.

.

.

.
.

नीमा आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, डॉ. डी.डी. सिंह अध्यक्ष बने

आजमगढ़ : रविवार की शाम को पालीवाल रेस्टोरेंट हरबंशपुर में नीमा कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक डॉ. वी.एस. सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने में असमर्थता जताई और कार्यकारिणी को समाप्त करने की घोषणा की। तत्पश्चात उन्होंने अगले अध्यक्ष के रूप में डॉ. डी.डी. सिंह के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन दिया।उसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. डी.डी. सिंह को अध्यक्ष, डॉ मुकेश पांडेय को सचिव और डॉ. वेद प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त डॉ मनीष राय को उपाध्यक्ष, डॉ. ए.एस. खान और डॉ. उपेंद्र दूबे को संयुक्त सचिव, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. उमेश पांडेय और डॉ. पवन पांडेय को एकेडमिक सचिव, डॉ. देवाशीष शुक्ला, डॉ. संतोष कुमार सिंह को खेल सचिव, डॉ. अज़ीम अहमद और डॉ. फैजान अहमद को ऑडिटर, डॉ. आरती सिंह, डॉ. श्रेष्ठा अग्रवाल और डॉ. मनीषा मिश्रा को महिला फोरम, डॉ. अनुपम सिंह और डॉ. राजेश यादव को ऑर्गनाइजर, डॉ. वी.एस. सिंह, डॉ. पी.एन. मिश्रा, डॉ. बी.बी. सिंह और डॉ. गफ्फार अहमद खान को एडवाइजर, डॉ. वी.एन. सिंह को चीफ पैट्रन तथा डॉ. वी.के. सिंह और डॉ. एस.के. सिंह को पैट्रन बनाया गया है। वहाँ पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में आज़मगढ़ नीमा एक नई ऊँचाई पर पहुँचेगी। 
इस अवसर पर डॉ. टी.के. विश्वास, डॉ. मो. अज़ीम, डॉ. आर.पी. चौरसिया, डॉ. रणविजय राय, डॉ. डी. दूबे, डॉ. एस.एन. सिंह, डॉ. एस.के. मौर्या, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. एस.के. चौहान, डॉ. महातम दूबे, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. जगदीश यादव, डॉ. एस.के. दिवाकर, डॉ. मो. शाहिद, डॉ. ए.एच. खान, डॉ. एम.एन. खान, डॉ. अहमद तारिक़, डॉ. राजवंत चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment