.

.

.

.
.

आजमगढ़: प्रियंका गांधी के आने से पार्टी मजबूत हुई है-सचिन नायक,राष्ट्रीय सचिव,कांग्रेस

पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने आए हैं, सपा-बसपा गठबंधन से कहीं न कहीं कांग्रेस को फायदा होगा

सरायमीर :आजमगढ़ : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि हम अपने पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने आए हैं। जिन्हें गिला-शिकवा है, उन्हें समझाने आए हैं। पुराने कार्यकर्ता से ही क्षेत्र की सारी जानकारी प्राप्त होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र लालगंज के खरेवां, सरायमीर में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता में कहा कि प्रियंका गांधी के आ जाने से पार्टी पूरी तरह से मजबूत हुई है। उनकी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर युवाओं में गुस्सा देखने का मिल रहा था। अब तक युवा उत्साहित होंगे तो कांग्रेस को फायदा होगा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि देश के जवान शहीद हुए हैं। सपा-बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से कहीं न कहीं कांग्रेस को फायदा होगा। कांग्रेस पार्टी भी किसी से गठबंधन करने वाली हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। दावा किया कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव जीतेगी भी क्योंकि प्रियंका गांधी घूम-घूम कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment