.

.

.

.
.

आजमगढ़: नारी शक्ति संस्थान ने पारम्परिक गीतों के बीच उल्लासपूर्वक मनाया होली मिलन समारोह

जाति व धर्म के भेदभाव को छोड़ कर होली मिलन समारोह में हिस्सा लें तो समाज एकजुट होगा -  डा0  पूनम तिवारी 

आजमगढ़: नारी शक्ति संस्थान द्वारा नगर के रैदोपुर स्थित ग्रैंड एसआर होटल में होली मिलन समारोह 2019 का आयोजन रविवार को किया गया। सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष व संरक्षक शीला श्रीवास्तव सहित सभी संरक्षक व पदाधिकारियों ने मां दुर्गा को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन का शुभारंभ किया। समारोह में नारी शक्तियों ने पारम्परिक गीतों के जरिये होली मिलन को खास बनाने का कार्य किया। इस दौरान ....खेले मसाने में होली दिगम्बर, सीया निकले अवधा की ओर, होलिया खेले रामलला पर जमकर अबीर-गुलाल के साथ नारी शक्तियां प्रेम रंग में सरोबोर रही। संचालन विदुषी अस्थाना ने किया। सचिव डा पूनम तिवारी ने कहा कि होली का पर्व हमेशा चेतन मन में रंग भरने का काम करता है। होली मिलन समारोह के जरिये मानव जीवन में रंग भरके सींचने का कार्य किया जाये ताकि जीवन में प्रेम, आपसी सौहार्द्र कायम होकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य हो सकें। रंगों के इस त्योहार में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। तभी होली के रंग का उत्साह समाज को खुशहाल बना सकता है। होली में रंग खेलने के अलावा दूसरा सब से बड़ा महत्व होता है कि इसमें एक-दूसरे से मिलने के लिए होली मिलन का आयोजन होना। जिससे समाज को एकजुट रहने का संदेश जाता है। जरूरत इस बात की है कि होली मिलन में सामाजिकता को और बढ़ावा दिया जाए। अगर ये खास वर्ग के लिए न होकर सभी नारी शक्तियों के लिए हों तो इसकी उपयोगिता बढ़ेगी। आज जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव व गैर बराबरी का दर्जा देने की बहुत घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में अगर होली मिलन के बहाने सभी लोग जाति व धर्म के भेदभाव को छोड़ कर होली मिलन समारोह में हिस्सा लें तो समाज एकजुट कम होगा। सही मायने में हर त्योहार का यही उद्देश्य होता है।
सुनीता सिंह ने कहा कि होली के दिन या रंग खेलने के दौरान ही नहीं, होली के बाद सप्ताहभर तक होली की खुमारी और उमंग बनी रहती है। ऐसे में सामाजिक होली मिलन आयोजन करके समाज को एकजुट रखने का संदेश दिया जा सकता है। तभी होली का यह त्योहार अपने लक्ष्य में सफल हो सकता है। इस अवसर पर नारी शक्ति संस्थान के संरक्षक, पदाधिकारी व सदस्य नारी शक्तियां मौजूद रही। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment