एक महीने पहले हुयी थी घटना,समझौते के दबाव से परेशान पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई थी गुहार
एसपी के आदेश पर शनिवार को दर्ज हुआ था मुकदमा,कुछ आरोपी अभी हैं फरार
आजमगढ़ : बिलरियागंज थाने के एक गांव में 17 वर्षीया किशोरी के साथ एक माह पूर्व गैंग रेप के मामले में पुलिस ने रविवार को नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अज्ञात आरोपी मुकदमा दर्ज होने की आहट मिलते ही फरार हो गए। बिलरियागंज थाने के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी 23 फरवरी की रात में घर से निकल कर खेत में शौच करने के लिए गई थी। इस दौरान गांव के ही सात युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया और बेहोशी हालत में बगीचे में फेक दिया था। देर रात तक किशोरी के घर न लौटने पर उसकी मां उसे खोजते हुए गांव के सीवान में पहुंची,तो किशोरी बेहोशी की हालत में फेकी गई पाई गई। ग्रामीणों ने उसे उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने मां से आप-बीती सुनाई। घटना के बाद से ही कुछ दबंग मामले को रफा-दफा कराने के लिए दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुट गए थे। समझौता न करने पर धमकी भी दे रहे थे। बस्ती के लागों के एक जुट होने पर शनिवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिली। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बिलरियागंज थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात में पीड़िता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद चार अज्ञात के खिलाफ सामूहिक रूप से बलात्कार करने और ग्राम प्रधान पर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी। इस बीच रविवार को सुबह पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चार अज्ञात का भी नाम प्रकाश में आया,जो फरार हो गए हैं। बिलरियागंज थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हन्नान पुत्र एकराम, मुतलीब पुत्र वफा,आजाद पुत्र सलाहुद्दीन पीड़िता किशोरी के गांव का ही निवासी है। तीनों को रविवार को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे गांव के मोढ़ के पास से गिरफ्तार कर किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment