.

.

.

.
.

आजमगढ़::भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला,नहीं हटे तो देंगे पार्टी से त्यागपत्र

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अपने हस्ताक्षर के साथ पत्र जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह को प्रेषित किया

माहुल : आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के माहुल मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल महामंत्री सूरज अग्रहरी की अध्यक्षता मे गुरूवार को माहुल के काली चौरा मंदिर पर सम्पन्न हुई। जिसमे यह निर्णय लिया गया की 24 घंटे के अंदर यदि अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी यदि नहीँ हटाये गये तो हम सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अपने हस्ताक्षर के साथ एक पत्र जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह को प्रेषित किया जिसमे पदाधिकारीयो ने उनसे त्यागपत्र की अनुमति माँगी। ज्ञात हो की माहुल मंडल के भाजपा कार्यकर्ता विगत तीन दिनो से अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी पर कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न व धनउगाही करने का कथित आरोप लगाते हुये काफी आक्रोशित हैं। इस सम्बन्ध मे माहुल मंडल के महामंत्री सूरज अग्रहरी की अगुआई मे मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर थानाध्यक्ष को अन्यत्र हटाने व कार्यवाही की माँग की है। गुरुवार को हुई इस बैठक मे भी यह मुद्दा छाया रहा बैठक के बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत कुल 33 लोगों ने हस्ताक्षर कर के भाजपा जिलाध्यक्ष को एक पत्र प्रेषित किया है जिसमे इन्होने कहा की अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी 8 माह से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीँ कर रहे हैं और निजामपुर मे विशेष वर्ग द्बारा छेड़ खानी व माहुल मे आम्बेडकर प्रतिमा तोड़े जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर के उत्पीड़न हो रहा तथा उनसे धन की माँग की जा रही। आरोप लगाया की कार्यकर्ताओं ने इसको सांसद नीलम सोनकर और बड़े पदाधिकारियों से अवगत भी कराया परंतु थानाध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीँ हुई। पत्र मे कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा की बड़े नेताओ द्बारा 6 माह से सिर्फ कार्यवाही का कोरा आश्वासन ही दिया जा रहा है। जिससे हम कार्यकर्ता और पदाधिकारी बहुत ही आहत और दुखी है और सामूहिक रूप से इस्तीफा देना चाहते है कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा की यदि 24 घंटे के अंदर अहरौला थानाध्यक्ष स्थानांतरित नहीँ हुये तो हम त्यागपत्र दे कर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। बैठक मे प्रमुख रूप से पिछडा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल,सेक्टर प्रभारी वसंत लाल,विमलेश पाण्डेय,सेक्टर संयोजक मनोज अग्रहरी,रजनीश पाण्डेय,सैफ अब्बास रिजवी,दिलशाद कुरेशी,राजकुमार पाण्डेय आदि सकडो लोग रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment