.

.

.

.
.

मेंहनगर : संदिग्ध हाल में झुलस कर महिला की मौत

आजमगढ़ : मेंहनगर कस्बा के नई गांव में गुरुवार की रात को संदिग्ध परिस्थिति में आग से एक महिला की झुलस कर मौत हो गई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कहा जा रहा है की पति से विवाद के बाद महिला ने आक्रोशित हो आग लगा ली है थी । पुलिस को अभी तहरीर का इंतजार है। तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर कुदियार गांव निवासी झिनकू राम की पुत्री 42 वर्षीय गुड्डी देवी की शादी नई गांव निवासी चंद्रदेव राम के साथ हुई थी। गुड्डी के चार पुत्र व एक पुत्री हैं। इनमें एक पुत्र व पुत्री दिव्यांग हैं। गुड्डी का पति मजदूरी करता है। गुरुवार की रात लगभग आठ बजे गुड्डी घर में चूल्हे पर भोजन बना रही थी। लोगों का कहना है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ। इससे नाराज होकर उसने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिवार के लोग उसे आननफानन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की खबर पाकर मायका पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल आ गए। इस संबंध में अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी ने कहा कि अभी उन्हें इस घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment