.

.

.

.
.

आजमगढ़: कार्यकर्ताओं द्वारा शुभचिंतकों के घर 'मेरा परिवार,भाजपा परिवार' का स्टीकर लगाया गया

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के अन्तर्गत आज नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में पान्डे बाजार मुहल्ले के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण बूथ अध्यक्षों व पार्टी शुभचिंतकों के घर मेरा 'परिवार भाजपा परिवार' का स्टीकर लगाया गया और पार्टी का झंडा लगाकर आन लाइन उपस्थिति दर्ज कराते हुए सम्पन कराया गया। इसी क्रम में नगर के राहुल नगर मड़या मुहल्ले में पूर्व मंत्री व एम.एल.सी. जशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल व नगर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल के आवास पर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर और भाजपा का झंडा लगाया और साथ ही अपने कार्यकर्ता विनोद अग्रवाल के हुए पैर फैक्चर व उनके स्वाथ्य की जानकारी ली।
इस अवसर पर डा.श्याम नारायण सिंह, रामपाल सिंह, दिवाकर सिंह, अशोक सिंह, विवेक निषाद, हरीश तिवारी, जगत नारायण गौड़, विनोद उपाध्याय, हरवंश मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, धर्मवीर चौहान, अजय भारती, अरूण सिंह, सुधीर गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, पंकज सिंह, अविनाश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment