.

.

.

.
.

भाजपा महिला मोर्चा: आज के परिवेश में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है-जयनाथ सिंह

भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रबुद्ध महिला सम्मेलन आयोजित किया 

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मड़या स्थित मदर ब्यूला क्रिस्चियन स्कूल के प्रांगण में प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह मौजूद रहे। सम्मेलन में मुख्य रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रबुद्ध महिलाओं से सुझाव को लेकर चर्चा की गयी।
सम्मेलन को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि नारी के बगैर समाज की कल्पना असंभव है, आज के परिवेश में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है। क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह ने कहा कि प्रबुद्ध महिलाएं एक ऊर्जा शक्तियों का केंद्र होती है, जिसके माध्यम से हजारों छोटी-छोटी शक्तियां अपने स्तर से एक प्रभाव बनाती है और वहीं समाज को एक ताने-बाने को बदलने को काम करता है। सभी के प्रति आभार जताते हुए जिलाध्यक्ष डा संचिता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान के दिशा में व्यापक कदम उठा रही है। वो दिन दूर नहीं जब हर दिन महिला दिवस के रूप में महिलाओं के हुनर को प्रदर्शित करना नजर आयेगा। मोदी सरकार ने महिलाओं के विकास को ही तरदीह दी है।
सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में डा शिखा सिंह, साहित्यिक क्षेत्र में डा गीता सिंह, सामाजिक क्षेत्र में डा पूनम तिवारी, जनसेवा क्षेत्र में पूनम सिंह, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु जस्सी ब्राडवे को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रज्ञा सिंह, प्रीति गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने अपने अनुभवों को साझा कर लोगों को जागरूक करने का काम किया।
इस अवसर पर डा पूनम सिंह, बबिता जसरासरिया, अर्चना अग्रवाल, विभा अग्रवाल, सविता सेनकर, मंजू श्रीवास्तव, विभा बरनवाल, डा अलका सिंह, माधुरी दुबे, कुसुमलता बौद्ध, जीशान फातिमा, जस्सी चरन, मधु सिंह, रंजना श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, उषा दास, रीना पाल आदि महिलाएं मौजूद रही। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment