.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा ने दसों विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली आयोजित किया

नरेंद्र मोदी जी को दोबारा पीएम बनाने को हमारे कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भरे हुए हैं- अखिलेश मिश्रा 

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 मार्च को आजमगढ़ की दसों विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने अतरौलिया विधानसभा में अतरौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से झंडा दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया।
जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आजमगढ़ की दसों विधानसभा में ऐतिहासिक विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन सम्पन्न हुआ। सभी विधानसभाओं में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रिय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नेता, पूर्व पदाधिकारी, लोकसभा संयोजक एवं प्रभारी, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों प्रकल्पों के संयोजक एवं सदस्य, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ के मोटरसाइकिल वाले सदस्य अपने- अपने बूथों से निकल कर अपनी अपनी बाईक पर फिर एक बार मोदी सरकार का स्टीकर एवं पार्टी का झंडा लगाकर अपनी- अपनी विधानसभा में निर्धारित स्थान पर एकत्रित हुए और वहां से निकल कर पूरी विधानसभा में लगभग 70- 80 किलोमीटर का भ्रमण किया और पूर्व निर्धारित स्थान पर सभा का आयोजन भी किया गया। इस बाइक रैली में पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
सदर विधानसभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में चक्रपानपुर से बाईक रैली निकाली गई । मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं आजमगढ़ प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने चक्रपानपुर से झंडा दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया।
जी. डी. ग्लोवल स्कूल के मैदान में सभा कर बाईक रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि आज की यह विजय संकल्प रैली माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प अभियान के रुप में पूरे देश की सभी विधानसभा में निकाला गया। कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भरे हुए हैं। पूरी बाईक रैली के दौरान भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्र भक्ति के भाव से भरा रहा ।
नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि देश आगे बढ़ चुका है, बस हम सब को साथ में चलते जाना है । देश को और समृद्धिशाली और शक्तिशाली बनाने के लिए एकबार फिर मोदी सरकार का संकल्प लेकर आने वाले चुनाव में विजय दिलाकर मोदी जी को प्रधानमन्त्री बनाना है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, दीपनारायण मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, सुर्यमणी सिंह, विनय प्रकाश गुप्त,पवन सिंह मुन्ना, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, जूही श्रीवास्तव, अवनीश चतुर्वेदी, शफकत रिजवी, बबिता जसरासरिया, अर्चना बरनवाल, शशि दूबे, अल्का सिंह, मुन्नी सोनकर, राहुल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, राजिव शुक्ला, विनीत गौतम, श्रीराम सोनकर, नवनीत गुप्ता, आलोक सिंह, अनुराग सिंह सन्नी, ऋषिराज साहनी, अजय भारती, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment