.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा ने शहीद सैनिकों के लिए कैंडेल मार्च निकाला,दो मिनट का मौन भी रखा

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ने कायराना हरकत की है यह अक्षम्य है -जयनाथ सिंह 

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी व नगर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलवामा में आतंकी हमलें में शहीद सैनिकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंडित दीनदयाल चौक सिविल लाइंस से त्रिमुर्ती चौराहा रैदोपुर होते हुए गांधी तिराहा से कुंवर सिंह उद्यान तक कैंडेल मार्च निकाला गया। शहीद सैनिकों की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आतंकी देश पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ने कायराना हरकत की है यह अक्षम्य है। हृदय को द्रवित कर देने वाली इस दुःख की घड़ी में पूरा देश शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ है। ईश्वर शहीद सैनिकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शहिदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
इसी क्रम में नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और हुतात्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
इस अवसर पर सांसद नीलम सोनकर, सहजानंद राय, डा श्याम नारायण सिंह,प्रेम नरायण पाण्डेय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, डा दुर्गा प्रसाद अस्थाना,
पंकज सिंह कौशिक, जगत नारायण गौड़, हरीश तिवारी, सतेन्द्र राय, हरिवंश मिश्रा, विवेक सिंह सोनू, संजय यादव, पवन सिंह मुन्ना, विनय प्रकाश गुप्त, संचिता बैनर्जी, मधुबाला अस्थाना, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, जूही श्रीवास्तव, विभा बर्नवाल, बबिता जसरासरिया, विनीत सिंह रीशू, अवनीश चतुर्वेदी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मवीर चौहान, शशि दूबे पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment