.

.

.

.
.

अहरौला : समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आए गन्ना किसान,लगा दिया जाम

अहरौला :आजमगढ़ : क्षेत्र के गन्ना किसान अपनी समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ के नेतृत्व में अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक जाम लगे रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सठियांव के गन्ना अधिकारी पी के सिंह के आश्वासन पर दोपहर में जाम समाप्त हुआ। किसानों का आरोप है कि उनका गन्ना एक महीने से ज्यादा कांटे पर तौल के लिए रखा गया है, लेकिन उनके गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। इसके चलते गन्ना सूख जा रहा है। किसानों ने गन्ना सचिव बूढ़नपुर पर आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लेकर गन्ना माफिया मिल कर्मी व कांटा इंचार्ज कुछ भी कर देते हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अहरौला अयोध्या तिवारी ने भी किसानों को समझा-बुझाकर हटाने की कोशिश की, लेकिन किसान हटने की बजाय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तब गन्ना अधिकारी ने किसानों को लिखित आश्वासन दिया कि तीन दिन बाद जिनको पर्ची नहीं मिली है उनको पर्ची भेज दी जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन 21 पर्चियां किसानों को भेजी जाएंगी और प्रतिदिन 1500 क्विंटल गन्ने की ढुलाई की जाएगी। तब जाकर किसानों ने जाम समाप्त किया और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर मलखान सिंह , अजय सिंह , प्रमोद सिंह , विनोद यादव, प्रवीण यादव, सूर्यनाथ पांडेय, कोमल प्रजापति आदि थे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment