.

.

.

.
.

मुबारकपुर : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की हुई बैठक, कार्यकतार्ओं को दी गई जिम्मेदारी

सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा की नीतियां जनविरोधी है
कार्यकतार्ओं के सम्मान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है-रामदर्शन यादव 

आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुबारकपुर विधानसभा की बैठक सठियांव स्थित रामसुमेर इंटर कालेज में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष प्रभारी रामदर्शन यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता मुबारकपुर विस अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव व संचालन कमलाकांत यादव ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रामदर्शन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है, उसके सम्मान के लिए पार्टी तत्पर है। हर कीमत पर कार्यकतार्ओं के सम्मान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी हैं। मंडल अध्यक्ष रामदर्शन यादव ने कहा कि असहाय, पीड़ितों, उपेक्षित लोगों को न्याय दिलाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाये ताकि विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूत किया जा सकें। केंद व प्रदेश भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मंडल अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि वर्तमान समय में भरस्टाचार चरम सीमा पर है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा की नीतियां जनविरोधी है। भाजपा के झूठ को जनता जान चुकी है,जनता के बीच पहुंचकर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को पहुंचाकर इसे मजबूत बनाने का कार्य करें। लालचन्द यादव बाबू ने सभी से अपील किया कि कार्यकतार्ओं का सम्मान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में निहित है। अंत में विस अध्यक्ष मुबारकपुर ओमप्रकाश यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सुरेन्द्र चौहान,अरविन्द यादव, प्रमुख महासचिव विस मुबारकपुर दिलीप राजभर,मुलायम यादव, रमेश यादव, राजेश प्रजापति, छात्र नेता कृष्णा सिंह युवराज, सुरेन्द्र राम, वसीम, रियाज, मुमताज अहमद, उमेश यादव, अबू बकर, विन्ध्याचल यादव, तस्वर, जयहिन्द राजभर, कन्हैया लाल सेठ, राणा विजय सिंह, राधेश्याम यादव, रेश्मा देवी, मीना, लाली देवी, मवाती पासवान, सुभावती, चम्पा गौड, लालती विश्वकर्मा, इनरमी चौहान, कमली चौहान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment