सपा सरकार की सारी योजनाओं को बंद कर दिया या तो बजट में कटौती करके पंगु बना दिया-अखिलेश यादव
सठियाव/आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय पदयात्रा कार्यक्रम की शुरूआत मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रारम्भ हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व सुरक्षा कुमार चौहान,अक्षय कुमार चौहान,डा.श्री राम विश्वकर्मा,प्रकाश गौड़,छोटे लाल चौहान के द्वारा किया गया। पदयात्री पिछड़े वर्ग और अनुसूचित समाज के विभिन्न गांव में संपर्क करते हुए समाजवादी सरकार के विकास कार्यों और पिछड़े समाज के लिए डॉक्टर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के सिद्धांत और विचारो की जमकर चर्चा की,कार्यकर्ताओ ने सर पर लाल टोपी और हाथों में समाजवादी पार्टी का झंडा लिए दरवाजे दरवाजे भ्रमण करते हुए सोनपाल की चौहान बस्ती और मुस्तफाबाद की मोरिया बस्ती में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहां की प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों ने जनता के बेहतरीन 5 साल बर्बाद कर दिए उत्तर प्रदेश में बड़बोले मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की सारी योजनाओं को बंद कर दिया या तो बजट में कटौती करके पंगु बना दिया। समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास,एंबुलेंस 108,एंबुलेंस 102,डायल हंड्रेड जैसी लोकप्रिय और जनहितकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया गया है या तो उनके बजट में कटौती करके पंगु बना दिया गया। नौकरशाही में लूटपाट चरम सीमा पर है,कानून व्यवस्था ध्वस्त है,लूट हत्या डकैती बलात्कार की छेड़खानी की महिला उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से प्रदेश में बड़ी है। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कोई वोट देने वाला नहीं है जब से गठबंधन बना है तब से भाजपा के नेताओं में खलबली मची है। कार्यक्रम में बहादुर यादव,सोभनाथ यादव,विधान सभा अध्यक्ष, मुकर्रम मलिक जिला कार्यसमिति सदस्य समाजवादी पार्टी,जिला पंचायत सदस्य अमिलो मो.जियाउल्लाह असांरी,शेखर,जय राम यादव पूर्व महाप्रधान,चंदन यादव,मनोज यादव, शैलेश यादव,इतिहास लोगों ने अपने विचार प्रकट किए।
Blogger Comment
Facebook Comment