जीयनपुर: आजमगढ़ :: थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी मंती देवी पत्नी राम समुझ शर्मा उम्र 78 वर्ष आज सुबह 10:00 बजे अपने छत पर भोजन कर रही थी, वह हाथ में रोटी लिए बैठी थी कि लाल बंदरों का एक झुंड अचानक छत पर पहुंचा और रोटी छीनकर महिला को धक्का देकर छत के नीचे गिरा दिया। छत के नीचे गिरते ही महिला छटपटाने लगी। उस पर भी उत्पाती बंदर उसे नहीं छोड़े और उसके पैर पकड़कर खींच रहे थे। इस दौरान उसका दम टूट गया और महिला की मौत हो गई। घटना समय करीब 10:00 बजे दिन की है। क्षेत्र में दिन भर इस दुखद घटना की चर्चा रही. मृतक महिला के 4 पुत्र हैं। लोगों ने बताया की क्षेत्र में बंदरों का आतंक जबरदस्त रूप से बढ़ा हुआ है। जबकि बंदरों के इस आतंक को ले कर कई बार लोगों ने वन विभाग से शिकायत किया था। परंतु मूकदर्शक बने रहे वन विभाग की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली।
Blogger Comment
Facebook Comment