दीदारगंज : आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के सिसवारा बाजार में शुक्रवार की रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब की दुकान से 70 हजार रुपये व दो बोतल शराब लूट लिये। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बाजार में हुई लूट की इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी सौरभ ¨सिंह की सिसवारा बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान है। अहरौला थाना क्षेत्र के सुखीपुर गांव निवासी मुन्नीलाल पुत्र लुटावन इस दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। सेल्समैन का कहना है कि शुक्रवार की रात को लगभग साढ़े नौ बजे उसकी दुकान पर बाइक सवार तीन बदमाश आए। शराब खरीदने के बहाने तीनों बदमाश दरवाजा खुलवाने के बाद दुकान के अंदर घुस गए। सेल्समैन के कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने कैश बाक्स में बिक्री को रखे 70 हजार रुपये व दो बोतल शराब लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश हवाई फाय¨रग करते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर बाजार के लोग भी आ गए। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर लौट गई। पूछे जाने पर दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, फिलहाल अभी घटना की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Blogger Comment
Facebook Comment