.

.

.

.
.

बरदह : घर में चारपाई के नीचे पड़ा मिला युवक का शव,ह्त्या की आशंका

आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा दयालपुर गांव में एक युवक का बुधवार की सुबह घर में चारपाई के नीचे से पुलिस ने शव बरामद किया। मृत युवक के गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। मां ने अपने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।हदिसा दयालपुर गांव निवासी 28 वर्षीय विकास जायसवाल पुत्र भुल्लर जायसवाल घर में अपनी मां माया देवी के साथ रहता था। उसकी मां मंगलवार की रात को पड़ोस में ही एक व्यक्ति के घर गई थी और रात में वहीं सो गई। इधर विकास भी रात में भोजन कर घर में चारपाई पर सो रहा था। बुधवार की सुबह पास-पड़ोस के लोगों ने विकास के घर का दरवाजा खुला देख उन्हें आशंका हुई। वे जब घर के अंदर गए तो विकास का शव घर में चारपाई के नीचे पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार  मृतक पिछले पांच साल से घर पर ही अपनी माता माया के साथ रह रहा था और क्षेत्र के गोसाईगंज एक निजी विद्यालय में पढ़ाता था। यह तीन भाइयों में सबसे छोटा था,बड़ा भाई मनोज,राहुल व  पिता भुल्लर मुंबई रहते हैं। इस समय सभी लोग वहीं पर है एक वर्ष पूर्व इसकी शादी प्रियंका से हुई थी कोई लड़का नहीं है।  उसकी पत्नी भी  चार महीने से अपने मायके में है। यह अकेला घर पर था।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment