.

.

.

.
.

आजमगढ़: भाजपा नेताओं ने मनाई नेता जी सुभाष की जयंती,गोष्ठी का आयोजन

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने नेतृत्व में बुधवार को नगर कार्यालय पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम भारतीय इतिहास में सदैव गर्व से लिया जाता रहेगा। उनका जीवन उनका बलिदान सदैव हमें भारत माता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं में आजादी के प्रति जोश भरने के लिए दिल्ली चलो और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसा प्रसिद्ध नारा दिया। उनके द्वारा दिए गए विचार आज भी हमारा उत्साह और जोश बढ़ाते हैं।
नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि भारत की आज़ादी के दिवाने नेताजी कहते थे सफलता दूर हो सकती है लेकिन मिलती जरुर है। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बना। आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प पुनः दोहराते हैं।
इस अवसर पर हरीश तिवारी, मनोज कुमार, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, जूही श्रीवास्तव, विनीत सिंह रीशू, मोनू विश्वकर्मा, पंकज मोदनवाल, नवनीत गुप्ता, रिषभ सिंह रानू, आलोक सिंह,आभा अग्रवाल, अमित सिंह, योगेन्द्र यादव, शैलेन्द्र अग्रवाल, मुन्शी निषाद, ऋषिराज निषाद, सचिव चौहान, अवनीश चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता आदि पदाधिकारियों के साथ अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment