.

.

.

.
.

आजमगढ़: भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई का हुआ विस्तार

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा आजमगढ इकाई का विस्तार जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की संस्तुति पर संशोधनात्मक विस्तार किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने नवगठित कमेटी की जानकारी देते हुये बताया कि अमित कुमार सिंह, ब्रम्हदेव सिंह, धर्मेन्द्र उर्फ पप्पू, दिनेश मद्धेशिया, रमेश मधुकर व अशोक राय को मोर्चा का उपाध्यक्ष, रामाशीष पटेल, रामेश्वर सिंह को मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नवीन राय, रामनाथ यादव, अनिल सिंह, ज्योति प्रकाश श्रीवस्तव, आनन्द वर्धन व नरेन्द्र को मंत्री बनाया गया है। इसीक्रम में विवेक जायसवाल को कोषाध्यक्ष, रविकांत कौशिक को मीडिया प्रभारी व गिरीश सेठ को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यह विस्तार क्षेत्रीय कमेटी गोरखपुर के निर्देश पर किया गया।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने आगे बताया कि हरिराम, राजेन्द्र चौहान, विनोद पाठक, रामदुलार मौर्य, रामअचल राजभर, हरिशंकर सिंह, अंगद सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र, ओमप्रकाश चौहान, अरविन्द, सर्वेश सिंह, आशुतोष पांडेय, श्रीचंद प्रकाश, अभिनव व प्रकाश मिश्र को किसान मोर्चा कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। उन्होने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को निर्देश देते हुये कहाकि वह अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से करें और सरकार द्वारा किसान हित व जनहित में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताये।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment