.

.

.

.
.

आजमगढ़: भाजपा नगर इकाई ने अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

आजमगढ़:: भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में नगर कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया और गोष्ठी का आयोजन किया ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि युवा सन्यासी व अध्यात्मिक गुरुस्वामी विवेकानंद का रोम-रोम ईश्वर भक्ति में डूबा हुआ था। वे दीन-हीनों की सेवा को ही ईश्वर की भक्ति का मार्ग मानते थे। उनका सम्पूर्ण जीवन अध्यात्मिकता व राष्ट्र भक्ति में डूबा हुआ था। उनका एकमात्र लक्ष्य करोड़ों भारतीयों की सेवा करना था। उन्होंने गुलाम भारत के युवाओं में जोश भरने का कार्य किया था, वे आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा था तुम को कार्य के प्रति सभी क्षेत्रों में व्यावहारिक बनना पड़ेगा, सिद्धांतों के ढेरों ने संपूर्ण देश का विनाश कर दिया।
उन्होंने 1893 के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय दर्शन और संस्कृति का लोहा पूरे विश्व में मनवाया।
इस अवसर पर मृगांक शेखर सिन्हा , शैलेन्द्र अग्रवाल, सुमन सिंह , जूही श्रीवास्तव, विनीत सिंह रिशू, विवेक निषाद, मोनू विश्वकर्मा, वन्दना पांडेय,डा पूनम सिंह, धर्मवीर चौहान, आलोक सिंह, पंकज मोदनवाल, दिप्तेश सिंह राखी, रजनीश राम, मनोज कुमार बौद्ध, नरेन्द्र बहादुर सिंह,अनन्त प्रकाश, तुषार श्रीवास्तव,सुशान्त गौड़,अमन सोनकर, आशीष राय, बृजेश, मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment