आजमगढ़ : केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशन तथा कर्मचारी संगठनों व यूनाइटेड फोरम आफ आरआरबी यूनियन के आह्वान पर बुधवार को दूसरे दिन भी जनपद के विभिन्न बैंकों के कर्मी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने बाइक जुलूस निकालकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से दूसरे दिन एक अरब की क्लीयरिंग प्रभावित रही। इससे व्यापारियों सहित आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैश के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। बैंक कर्मियों ने कहा कि बैंकों का निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनाइटेड फोरम आफ आरआरबी यूनियन के आह्वान पर काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक कर्मचारी व अधिकारियों ने जुलूस निकालकर आवाज बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र तिवारी कुंदन ने कहा कि सरकार की हठवादिता के कारण कर्मियों का अहित हो रहा है। कहा कि जब तक एकजुट होकर अपनी आवाज शासन तक नहीं पहुंचाएंगे तब तक आर-पार की लड़ाई असंभव हैं। इस अवसर पर शशिकांत श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह , आईसी श्रीवास्तव, अखिलेश राय, जवाहर पाठक, इन्द्रसेन ¨सह, आरपी मौर्य, अनुज श्रीवास्तव, बदरे आलम, अनिल ¨सह, सुभाष श्रीवास्तव, शशि सिंह , एसएस सिंह , आशुतोष सिंह , पवन सिंह आदि उपस्थित थे। यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए मो. आरिफ ने कहा कि कुछ अधिकारी कर्मचारी हड़ताल सफल बनाने की जगह प्रबंधन से मिल कर बैंकों व अन्य विभागों में गुपचुप तरीके से काम करते हैं। इस अवसर पर विष्णु गबुप्ता, सत्य नरायन, राजेश प्रताप, राजकुमार, धीरज, सौरभ, सदरे आलम, जितेंद्र सिंह , राजेंद्र प्रसाद, शशांक पांडेय, रोशन, उत्कर्ष, विजय, मनोज, शमशाद अहमद, नियाज अहमद, सरफराज, जनार्दन आदि उपस्थित थे। नेशनल फेडरेशन आफ पोस्टल इंप्लाइज एवं कंफेडेरेशन आफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर प्रधान डाकघर के सभी संवर्ग के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। बाइक जुलूस सिविल लाइन चौराहा, नगर पालिका चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहे पर रैली में तब्दील हो गया। हड़ताल में शामिल रहने वालों में आरपी यादव, राधेश्याम दुबे, मनीष कुमार आदि शामिल थे। इसी प्रकार गोरखपुर डिविजन इंश्योरेंस इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह व मंत्री शेषनाथ राय के नेतृत्व में भारतीय जीवन बीमा निगम विभाग की शाखा दो पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जेआर सोनकर, शेषनाथ राय, आरके दुबे, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह , शिवप्रसाद यादव, पारसनाथ यादव, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार आदि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment