.

.

.

.
.

छात्रसंघ चुनाव ::शिब्ली में अध्यक्ष पद के लिए छह ने खरीदे पर्चे,डीएवी में दो

आजमगढ़ : छात्रसंघ चुनावों के कार्यक्रम के एलान के बाद जिले भर के युवाओं में सरगर्मियां बढ़ गयी है। शिब्ली महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह दस बजे से नामांकन फार्म का वितरण शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने दस पर्चे खरीदे। इसके साथ ही महाविद्यालय में अन्य छह पदो के लिए 26 पर्चे विभिन्न प्रत्याशियों ने खरीदे। चुनाव को लेकर पूरे दिन गहमा गहमी रही। बुधवार को 11 से दो बजे तक पर्चे दाखिले किये जाएगे। इसे बाद पर्चो की जांच की जाएगी।महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए सैयद एहतेशाम हैदर, मो. अशारिक खान, धीरज सिंह, योगेश कुमार चौहान ने दो-दो पर्चे लिए वही धमेन्द्र कुमार यादव व विवेक कुमार सिंह ने एक-एक पर्चे लिए। महामंत्री पद के लिए मो. अहमद, मो. सादिक व शौर्य सिंह ने दो-दो सेट में तथ देवदत्त उपाध्याय से ने एक सेट में पर्चा लिये। विज्ञान संकाय के लिए गोविन्द मौर्य व मो. समीर ने एक-एक पर्चे लिया। विधि संकाय में अश्विनी चौहान व रामभवन ने एक-एक व अबू हासिम ने दो पर्चे लिये। वही विज्ञान संकाय पद के लिए अकरम शब्बीर व ओंकार विश्वकर्मा ने एक-एक व अबू आसामा ने दो पर्चा लिया। वाणिज्य संकाय के लिए अबू हमजा व मो. कमारान ने दो-दो सेट में पर्चा लिया। कला संकाय के लिए मेहर खान, शोयब अहमद व शुभम ने एक-एक व शफिर्कुरहमान ने दो पर्चे लिए। उक्त आशय की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र जिस प्रत्याशी के नाम पर जारी किया गया है वही नामांकन कर सकते हैं। किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर जमा करने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। नामांकन फार्म के साथ छात्र संघ चुनाव के लिए विश्वविद्यालय दिशा निर्देश व नोटरी शपथ पत्र का प्रारूप दिया गया है। जिसका हर हाल में पालन कराया जायेगा।
वहीँ शहर के ही दयानन्द महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव के लिए पर्चा का वितरण किया गया। अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने दो-दो सेट में पर्चे लिया। इसके साथ ही अन्य छह पदों पर 20 पर्चे लिये गये। संयुक्त मंत्री सहित तीन पदों पर एक-एक लोगों ने पर्चा लिया। बुधवार को साढ़े दस बजे से पर्चा दाखिल किया जाएगा।
महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का पर्चा लेने के लिए छात्रों का जमावड़ा महा विद्यालय खुलने से पहले ही शुरू हो गया था। साढ़े दस बजे काउंटर खुला और पर्चों की विक्री शुरू हुई। दो बजे तक विभिन्न पदों के लिए 19 प्रत्याशियों ने 24 पर्चे लिये गये। उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, महामंत्री पद के लिए सात, कला संकाय के लिए दो लोगों ने पर्चे लिये। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय के लिए एक-एक लोगों ने पर्चा लिया। चुनाव अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशी हाई स्कूल का अंक पत्र, प्रवेश चालान, परिचय पत्र व नोटरी शपथ पत्र के साथ दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को दो बजे तक पर्चा दाखिल किया जाएगा। तीन बजे तक पर्चा वापस होगा। तीन से चार बजे तक पर्चा की जांच होगी। पांच बजे वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment