.

.

.

.
.

चंडेश्वर:दुर्गा जी कालेज:अभय यादव अध्यक्ष,विशाल यादव उपाध्यक्ष,दीपक यादव महामंत्री,उपमंत्री रविन्द्र यादव

आजमगढ़ : श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अभय यादव, उपाध्यक्ष पद पर विशाल यादव, महामंत्री पद पर दीपक यादव, उपमंत्री पद पर रविन्द्र यादव विजयी घोषित हुये। जबकि कला संकाय, विज्ञान संकाय, कृषि संकाय व शिक्षा संकाय के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुये। श्रीदुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर में छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह से गहमा-गहमी रही। चुनाव में 2566 मतदाताओं के सापेक्ष 1317 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किये। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभय यादव ने एकमात्र प्रतिद्वंदी बादल सिंह को 223 वोट से पराजित किये। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विशाल यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी अनिल चौहान को 128 मतो से हराया। महामंत्री पद पर दीपक यादव ने प्रतिद्वंदी विकास सिंह को 464 मतों से पराजित किये। उपमंत्री पद पर रविन्द्र यादव ने प्रतिद्वंदी अरूण प्रजापति ने 41 मतो से शिकस्त दी। जबकि कला संकाय में ओमकार यादव, विज्ञान संकाय में कौशल कुमार निगम, कृषि संकाय में संजय गुप्ता व शिक्षा संकाय में दीपक कुमार निर्विरोध चुनाव जीत गये। चुनाव अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलायी और प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.संतोष सिंह के साथ सिधारी, जहानागंज, मेंहनगर, मेंहनाजपुर व रानी की सराय थाने की पुलिस मौजूद रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment