.

.

.

.
.

मार्टीनगंज : पूर्व प्रधान ने कंबल वितरण कर मनाया बच्चे का तीसरा जन्मदिन

गरीबों की सेवा मानव का सबसे बड़ा धर्म : प्रकाश चंद, एसडीएम मार्टीनगंज 

आजमगढ़: मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव में पूर्व प्रधान सर्वेश जायसवाल ने अपने पुत्र अक्षत जायसवाल के तीसरे जन्मदिन पर शुक्रवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। इस दौरान 151 गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। ठंड के देखते हुए सर्वेश ने आगे भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।क्रार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एसडीएम मार्टीनगंज प्रकाश चंद द्वारा सभी 151 गरीबों को कंबल दिया गया। एसडीएम ने कहा कि गरीबों की सेवा और उनके जीवन स्तर में सुधार का प्रयास करना ही सबसे बड़ा धर्म है। अगर इसी तरह लोग अपनी खुशियां गरीबों के बीच जाकर बांटे और उनके सुख दुख का ख्याल रखे तो तमाम समस्यायें खुद भी मिट जाएंगे। पूर्व प्रधान सर्वेश जायसवाल का यह सराहनीय कदम है। और भी लोगों को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।
कुंज विहारी यादव ने कहा कि यह एक नेक पहल है। इस तरह का प्रयास सभी को करना चाहिए। सपा नेता भानू यादव ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने से पुनीत कार्य दूसरा कोई हो ही नहीं सकता। कार्यक्रम को लेखपाल सिकरौर अजीत कुमार, लेखपाल यूसुफपुर अमन कुमार, सर्वेश जायसवाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर बसंत कुमार, सियाराम मौर्य, अजय कुमार, नारद मुनि, संतोष आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment