आजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र के महरूपुर सरदहा गांव में शुक्रवार की देर शाम को एक विवाहिता ने संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित सास व ससुर को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।महराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर (राढ़ी का पूरा) गांव निवासी स्व. फौजदार यादव की पुत्री 21 वर्षीय सीमा की शादी इसी 22 जून को महरूपुर सरदहा गांव निवासी सूरज यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह विदा होकर मायके आ गई। 15 नवंबर को दोंगा में वह अपने ससुराल गई हुई थी। परिजन का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने शुक्रवार की देर शाम घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर मृत विवाहिता के भाई अंगद यादव के साथ ही मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये व बुलेट मोटर साइकिल की मांग को लेकर उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे और इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment