.

.

.

.
.

मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन छह जनवरी तक कलेक्ट्रेट के सामने मेहता पार्क में किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी डीएस उपाध्याय ने सोमवार को शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों की खादी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इसमें सूती, खादी, ऊनी खादी, रेशमी खादी के कपड़ों के अतिरिक्त रजाई, गद्दे, कंबल, शाल, लेडीज सूट, ऊनी सदरी और खादी के सिले सिलाए कपड़े आदि उपलब्ध हैं।सीडीओ ने प्रदर्शनी में लगे सभी स्टालों को निरीक्षण किया गया। प्रदर्शनी में खादी उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न ग्रामोद्योगी उत्पाद जैसे जड़ी-बूटी से निर्मित उत्पाद, आंवला उत्पाद, चंदन से बने फेस पैक, हर्बल उत्पाद, चमड़े से बने जूते चप्पल, कश्मीरी शाल, सूट, सदरी आदि मुख्य रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कश्मीर के विभिन्न सूखे फ्रूट का स्टाल भी लगाया गया है। यह सभी इकाईयां खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व आयोग से विभिन्न योजनाओं में वित्तपोषित है। इस अवसर पर मंडल के परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एके श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अर्जुन सिंह , जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बलिया विनोद कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मऊ अभय कुमार सिंह एवं मंडल के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment