बलिया की संकल्प संस्था ने सम्मान के लिए चयनित किया
आजमगढ़: जनपद की युवा लेखिका डा.सोनी पाण्डेय को वर्ष 2018 का संकल्प साहित्य सर्जना सम्मान देने की घोषणा हुई है। सोनी को उनके अब तक के साहित्य कर्म के लिए यह सम्मान बलिया की संकल्प संस्था प्रदान कर रही है।यह सम्मान प्रति वर्ष साहित्य,संगीत एवं कला के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। जनपद की साहित्यिक विरासत की अगली कड़ी के रूप डॉ.सोनी पाण्डेय का नाम इन दिनों साहित्य के पटल पर चर्चा में है। वह लगातार अपनी कविता कहानियों से हस्तक्षेप बनाए हुए हैं। देश के प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में शिरकत करते हुए सोनी अपनी बात मजबूती से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। इस घोषणा से हर्षित लोगो ने सोनी पांडेय को बधाई दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment