.

.

.

.
.

आजमगढ़ : क्रिसमस की धूम,होली ट्रिनिटी चर्च पर मेले जैसा रहा नजारा


आजमगढ़ : शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिसमस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह चर्च में प्रार्थना व सभाएं हुई तथा प्रभु यीशू को याद किया गया। शहर के जजी चौराहा स्थित होली ट्रिनिटी चर्च पर सुबह प्रार्थना सभा फादर प्रवीण सोंस के नेतृत्व में हुई। इसमें ईसाई समुदाय के अलावा अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। इसके बाद प्रभु यीशू को याद किया गया। यहां सुबह से लेकर शाम तक मेले जैसा दृश्य रहा। सांता क्लाज ने लोगों को उपहार बांटे। बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बच्चे दिनभर यहां आनंद लेते रहे।
होली ट्रिनिटी चर्च पर सुबह से ही लोग पहुंचना शुरू कर दिए थे। आठ बजे के बाद लोगों का उत्साह चरम पर था। साढ़े आठ बजे तक भारी संख्या में लोगों का हुजूम चर्च पर पहुंच चुका था। सुबह पहले प्रार्थना सभा हुई। इसमें सभी लोगों ने प्रार्थना की। इसके बाद अन्य कार्यक्रम हुए। बाहर सांता क्लाज लोगों को गिफ्ट दे रहे थे, वहीं गुब्बारे व आकर्षक गुलाब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। बाहर मेले जैसा माहौल रहा। यहां चाट, नारियल, पॉपकार्न आदि की दुकानें सजी रहीं। पूरे चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शाम तक बच्चों ने लुत्फ उठाया, परिजन भी बच्चों के साथ घूमते रहे। यहां गुलाब के फूल व गुलदस्ते की लोगों ने खूब खरीदारी की। बच्चों ने खूब आनंद लिया। क्रिसमस पर्व विश्व में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है।   

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment