.

.

.

.
.

विशाल ब्राह्मण सम्मेलन- ब्राह्मण जाति नहीं, धर्म है : कुन्दन


आजमगढ़। नेहरू हाल कलेक्ट्री कचहरी में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विशाल ब्राह्मण सम्मेलन धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से वर्तमान परिवेश में ब्राह्मणों की भूमिका पर चर्चा के साथ-साथ ब्राह्मण संस्कार व ब्राह्मण एकता पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महासभा के युवा प्रकोष्ठ की भी घोषणा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक पंडित रविन्द्र शर्मा ने ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए युवाओं का आह्वाहन किया। उन्होने राष्ट्र के निर्माण, एकता व अखडंता के लिए ब्राह्मण समाज से एक जुट होकर आगे आने की अपील की।
अध्यक्षता करते हुए महासभा के पूर्वी उप्र के संरक्षक पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहाकि ब्राह्मण जाति नहीं धर्म है। ब्राह्मणों ने समाज को संस्कार और सभ्यता की सीख दी। ब्राह्मणों ने त्याग करके देश को मजबूत बनाया।
पूर्वी उप्र के अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित व युवा प्रकोष्ठ को प्रदेश अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने समान नागरिक आचार संहिता एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण पर विशेष बल दिया। इसीक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित तिवारी, पूर्व पालिका चेयरमैन श्रीमती माला द्विवेदी, डा दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, श्रीकृष्ण तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर महासभा के युवा प्रकोष्ठ का गठन करते हुए पूर्वांचल अध्यक्ष पंडित बृजेश दूबे, मंडल अध्यक्ष पंडित सौरभ उपाध्याय, जिलाध्यक्ष पंडित गोपाल कृष्ण दूबे, पूर्वांचल महामंत्री शिवगोविन्द उपाध्याय, जिला सांस्कृति मंत्री उदय मिश्र तथा उपाध्यक्ष पंडित गणेश उपाध्याय को मनोनीत करते हुए सम्मानित किया गया।
संचालन जिलाध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी ने किया। प्रारम्भ में पंडित राजेश पाठक ने स्वस्तिवाचन किया, हरिहर घराना के कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर दयाशंकर भट्ट, माधोकृष्ण त्रिपाठी, सहदेव पांडेय, बमबम गिरि, गोविन्द शास्त्री, कौशल किशोर चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी, माहेश्वरी कांत पांडेय, संजय पांडेय, सुरेन्द्र पाठक, अखिलेश उपाध्याय, लालकृष्ण दूबे, संजय उपाध्याय, अनिता द्विवेदी, सच्चिदानंद उपाध्याय, हरिप्रसाद मिश्र, रजनीकांत तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment