.

भाजपा महिला मोर्चा सम्मान समारोह एवं नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान आयोजित


पीएम मोदी के महिला उत्थान के कार्यों के चलते महिलायें खुद की शक्ति को पहचाने लगी है -दुर्गेश नन्दनी,प्रदेश उपाध्यक्ष

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला मोर्चा सम्मान समारोह एवं नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का आयोजन नगर के नेहरूहाल में शुक्रवार को हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी दुर्गेश नन्दनी मौजूद रही। वहीं अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष डा संचिता बनर्जी ने किया। समारोह में महिलाओं को सशक्तिकरण हेतु सम्मानित करते हुए संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के पश्चात् नेहरू हाल से पदयात्रा निकाली गयी, जो पंडित दीन दयाल चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी दुर्गेश नन्दनी ने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए टीम को मजबूत बनाते हुए प्रत्येक महिला को भाजपा से जोड़े ताकि आगामी चुनाव में दोनों सीटों पर कमल खिलाकर मोदी सरकार बनायी जाये। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से आधी आबादी के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी कार्य कर रहे है उससे प्रत्येक महिला खुद की शक्ति को पहचाने लगी है, जो नये विकास का सूचक है। सम्मान समारोह को तारिफ करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव व महामंत्री डा अल्का राय ने कहा कि यह भारी संख्या बता रही है कि यह सभी जागरूक महिलाएं हैं और यही महिला घर-घर जाकर लोगों को जोड़कर उन्हें सशक्तिकरण का लाभ बताकर उन्हें भी जागरूक कर उनके हाथों को भी मजबूत बनाये।

जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा जिस तरह से जमीन पर कार्य कर रही है वह सराहनीय है। सरकार ने ज्यादातर योजनाएं महिलाओं को केन्द्र में रखकर बनायी है, जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा संचिता बनर्जी ने कहा कि यह दिन सम्मान संजोकर पार्टी को और आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन है ताकि पुनः मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री बने और महिलाओं को उनका सम्पूर्ण हक दिलाये। क्योंकि आज तक जितनी भी सरकारें आयी वे सभी महिलाओं को छलती रही लेकिन उज्ज्वला योजना, सुरक्षा हेतु डायल 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं सहित 151 योजनाओं के जरिये महिलाओं को उत्थान करते हुए उनके सुरक्षा और उत्थान के लिए कटिबद्ध है। समारोह में लता सिंह, सुमन सिंह, पूनम सिह, अर्चना, पूनम मौर्या, बबिता जसरासरिया, राधा, विभा बरनवाल, रूपम, पूजा पांडेय, नजराना अंसारी, तलक फातिमा, सरोज सिंह, संध्या राय, सविता सोनकर, शकुन्तला सिंह, कुसुमलता, संतोष यादव, किरन, शालिनी अस्थाना सहित 55 महिलाओं को शाल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अरविन्द राय, विनय प्रकाश गुप्ता, अनुराग सिंह सन्नी, अभिषेक सिंह, डा सुधीर रंजन अस्थाना, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी कार्यकत्री उपस्थित रही।    

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment