.

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान: महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं पर जानकारी दी गयी

आजमगढ़: महिला कल्याण विभाग एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सठियांव मंडल के जमुड़ी बाजार में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओें ने प्रतिभाग किया और केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के हित में चलायी जा रही योजनाओं के बारे जानकारी लिया। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा संचिता बनर्जी ने कहाकि हमारी सरकार महिला हित और सुरक्षा के लिए तमाम योजना चला रही है। सरकार का यह उद्देश्य है कि पुरूषों की भांति महिलाएं भी सशक्त व आत्मनिर्भर हों। नारी सुरक्षा के लिए मुखबिर योजनान्तर्गत महिला हेल्प लाइन 181 जारी किया गया है। इसमें पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू वैन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस नंबर पर महिलाएं सलाह भी ले सकती है। बताया कि भ्रूण हत्या की सूचना देने वालों को सरकार की तरफ से 10 हजार से लेकर 2 लाख तक का पुरस्कार दिया जायेगा। सरकार ने अल्प संख्यक बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 50 हजार रूपये तक का अनुदान दे रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होने बताया कि नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान जनपद के सभी विधानसभाओं के मंडलों में आगामी 20 दिसम्बर तक आयोजित किये जायेंगे।
महिला कल्याण विभाग के महिला सम्मान कोष तकनीकि सहायक अधिकारी संजय शाही ने भी प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी रही योजनाओं पर बिन्दुवार प्रकाश डालते हुए कहाकि महिलाओं के लिए विधवा पेंशन, अंतरजातीय एवं अंतरधार्मिक शादी अनुदान, विधवा पुनर्निवाह योजनान्तर्गत अनुदान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबिता जसरासरिया, शालिनी अस्थाना, पूनम मौर्या, प्रियंशा निषाद, विभा बर्नवाल, मंजू श्रीवास्तव, अल्का सिंह, सरोज सिंह, शकुंतला सिंह, कुसुमलता बौद्ध, किरन देवी, अनामिका मौर्या, संध्या राय, डा पूनम सिंह, अनीता श्रीवास्तव, अंजली राय, अंजना पांडेय, अंजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment