.

तहबरपुर :: पानी भरे गड्ढे में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव,हत्या की आशंका

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव मे एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे गढ्ढे मे डूबने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मखदुमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय देवतादीन विश्वकर्मा पुत्र राम सृष्टि विश्वकर्मा सोफीपुर-बसही मार्ग पर सड़क के किनारे मंडई मे रहता था। परिवार के बाकी सदस्य गांव मे रहते है। मंडई से दक्षिण में सटे गड्ढे में पानी भरा हुआ है। गुरूवार की सुबह कुछ लोगों ने गड्ढ़े में एक शव उतराया देखा।
इसकी सूचना गांव वालों को दी गयी तो सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बाहर निकाला गया। शव की पहचान देवतादीन के रूप में हुई। मृतक की दोनों आखों पर चोट के गहरे निशान थे। हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे पूछ-ताछ करने के साथ पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के संतोष व अमित विश्वकर्मा दो लडके है। संतोष की शादी हो चुकी है। उसके दो पुत्री है। देवतादीन के लडकियो की शादी हो चुकी है। वे अपने ससुराल मे रहती है। पत्नी व बच्चे गांव मे रहते है। बुधवार की रात लगभग 8 बजे संतोष पिता को खाना लेकर गया था तो उस मय देवतादीन वहां नहीं थे। संतोष वही सो गया। सुबह जब कही पता न चला तो खोजबीन शुरू हुई। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment