तरवा (आजमगढ़): तरवां थाने के तरवा गौरैया बाबा गांव में सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीया विवाहिता की मौत हो गई परिजन चारपाई से गिरने से सर पर लगी चोट से हुई मौत बता रहे हैं । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। तरवा गौरैया बाबा गांव निवासिनी अंजली पुत्री विसर्जन राम की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इस समय वह मायके में ही रह रही थी। पिता के अनुसार वह सोमवार की रात में चारपाई पर खड़ी होकर मोबाइल से अपने ससुराल के परिवार वालों से बात कर रही थी। इस बीच वह चारपाई से गिर गई और सिर पर गंभीर चोट आने से मौत हो गई। तरवा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment